2000 के दशक की शुरुआत में जब एकता कपूर का मशहूर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ छोटे पर्दे पर आया

9
Share

2000 के दशक की शुरुआत में जब एकता कपूर का मशहूर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ छोटे पर्दे पर आया तो ‘अनुराग बसु’ के किरदार ने लाखों दर्शकों के दिलों पर राज किया। इस किरदार को निभाने वाले सीजेन खान अपनी शानदार पर्सनालिटी, सहज अभिनय और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण रातों-रात नेशनल क्रश बन गए थे। साल 2001 से 2007 तक इस शो से अपार सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने ‘एक लड़की अनजानी सी’ और ‘सीता और गीता’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘पिया के घर जाना है’ जैसे पाकिस्तानी शोज में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया, लेकिन एक्टर अचानक ही लाइमलाइट से गायब हो गए। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वो अब कहां हैं और किस हाल में हैं? दरअसल, वो राजा चौधरी के एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।श्वेता तिवारी संग अफेयर और राजा चौधरी के सनसनीखेज खुलासे हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने शादी टूटने और श्वेता के अफेयर को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं। राजा चौधरी ने सीधा आरोप लगाया कि ‘कसौटी जिंदगी की’ की शूटिंग के दौरान श्वेता तिवारी और उनके को-स्टार सीजेन खान के बीच अफेयर चल रहा था। राजा के मुताबिक उन्हें कई बार श्वेता पर शक हुआ और उन्होंने रंगे हाथों झूठ पकड़ा। एक बार श्वेता शूटिंग का बहाना बनाकर सेजान की कार में आईं तो वहीं दूसरी बार डबिंग का झूठ बोलकर उनके साथ वक्त बिता रही थीं। राजा का दावा है कि जब उन्होंने इस सिलसिले में सीजेन खान से बात की, तो सेज़ान ने बेबाकी से रिश्ता स्वीकारते हुए कहा था कि अगर हिम्मत है तो उनके घर आकर बात करें। राजा चौधरी के इन तीखे आरोपों के बाद एक बार फिर सीजेन खान और श्वेता तिवारी के पुराने रिश्ते की चर्चा गलियारों में तेज हो गई है।
पर्सनल लाइफ के विवादों और शुरुआती सफलता के बाद सीजेन खान ने इंडस्ट्री की चमक-धमक से एक लंबी दूरी बना ली। अपने समकालीन कलाकारों के विपरीत, उन्होंने लगातार पर्दे पर दिखने की होड़ में भाग नहीं लिया। करीब एक दशक से अधिक समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद वर्ष 2021 में उन्होंने ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ से छोटे पर्दे पर वापसी की, जिसमें उन्होंने ‘हरमन सिंह’ का किरदार निभाया। इसके बाद वर्ष 2022 में वह सोनी टीवी के शो ‘अपनापन – बदलते रिश्तों का बंधन’ में राजश्री ठाकुर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। लंबे समय बाद उन्हें स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए काफी खास था।शो के अचानक बंद होने का दर्द और निराशा
हालांकि टीवी इंडस्ट्री में उनकी यह दूसरी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। ‘अपनापन’ धारावाहिक महज पांच महीने के भीतर नवंबर 2022 में ही ऑफ-एयर हो गया। शो के इस तरह अचानक बंद होने पर सेजान ने काफी निराशा जताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि आजकल की टीवी इंडस्ट्री में शो बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं। उन्हें इस बात का मलाल था कि एक बेहतरीन कहानी दर्शकों के दिलों तक नहीं पहुंच पाई, हालांकि उन्हें इस किरदार को निभाकर एक अभिनेता के तौर पर खुद को नए सिरे से तलाशने का मौका जरूर मिला।आखिर क्यों सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहते हैं सेजान?
स्टारडम और अफेयर्स की खबरों के बावजूद सीजेन खान हमेशा से एक बेहद शांत और एकांतप्रिय जीवन जीना पसंद करते हैं। जहां आज के दौर में सेलेब्रिटीज लगातार सुर्खियों में रहने के लिए सोशल मीडिया, रियलिटी शोज और इवेंट्स का सहारा लेते हैं, वहीं सेजान इन सब चीजों से कोसों दूर रहते हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस दूरी की वजह बताते हुए कहा था कि उन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद है। अगर उन्हें दो साल तक कोई काम न मिले और खाली बैठना पड़े, तब भी वह निराश होने के बजाय दुनिया भर की फिल्में देखकर खुद को री-इन्वेंट करते हैं।