हैदराबाद के एक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर कलमा और सूरह फातिहा याद करने का होमवर्क देने पर विवाद बढ़ गया

14
Share

हैदराबाद के एक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर कलमा और सूरह फातिहा याद करने का होमवर्क देने पर विवाद बढ़ गया। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने इसे हिंदू संस्कृति पर हमला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सईदाबाद स्थित एक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर कलमा और सूरह फातिहा याद करने का होमवर्क दिए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने गुरुवार को स्कूल मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘हिंदू संस्कृति पर जबरन हमला’ बताया। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।अपने दफ्तर की ओर से जारी बयान में बंडी संजय कुमार ने कहा,’वे अहंकारी हो गए हैं और हिंदू संस्कृति पर जबरन हमला कर रहे हैं। छात्रों को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ने का आदेश देना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। तथाकथित धर्मनिरपेक्ष संगठन इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? पूरे हिंदू समाज को इसका कड़ा विरोध करना चाहिए।’उन्होंने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि इस मामले को नजरअंदाज किया गया तो तेलंगाना के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
बंडी संजय ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर भी दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने ऑटो चालक भरत का मामला उठाते हुए कहा कि पुलिस और AIMIM के नेताओं ने कथित तौर पर उसके ऑटो पर लिखे एक संदेश को लेकर उसे परेशान किया। बंदी संजय ने सवाल उठाया,’भरत ने ऐसा क्या गलत लिखा था? उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती, जो ऑटो और दीवारों पर उर्दू में ऐसे संदेश लिखते हैं, जो कथित तौर पर हिंदुओं का अपमान करते हैं? क्या उनके लिए अलग कानून है और भरत के लिए अलग?’उन्होंने इस मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों और मजलिस नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।’हिंदू छात्रों के लिए तिलक लगाना अनिवार्य करेंगे’केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो हिंदू परंपराओं और संस्कृति की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा,’इस बार तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनना तय है। हम हिंदू छात्रों के लिए तिलक लगाना अनिवार्य करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि हिंदू संस्कृति और परंपराओं का पालन हो।’ हैदराबाद के सईदाबाद के इस स्कूल में कथित धार्मिक गृहकार्य को लेकर अभिभावकों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने विवादित मामले से जुड़ी शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया और उसे ब्लैकलिस्ट भी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पिछले साल मध्य प्रदेश से भी एक मामला सामने आया था जिसमें कलमा याद करके न आने पर एक शख्स ने एक युवती की पिटाई कर दी थी। (ANI से