हलीम सीड्स महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

7
Share

हलीम सीड्स महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
हलीम के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन किसी अमृत से कम नहीं है। ये सीड्स हीमोग्लोबिन लेवल को तेजी से बढ़ाता है और आयरन की कमी को दूर करता है। 100 ग्राम हलीम के बीज में लगभग 90 से 100 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है जो इसे पौधों से मिलने वाले आयरन का सबसे बेहतरीन स्रोत बनाता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि आखिर महिलाओं को इस बीज का सेवन क्यों करना चाहिए? इसके फायदे और सेवन का सही तरीका क्या है?
महिलाओं के लिए क्यों फायदेमंद है हलीम के बीज?
लो हीमोग्लोबिन: महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 12 से 15 ग्राम डेसीलीटर होना चाहिए। लेकिन पीरियड्स में ज़्यादा रक्तस्राव और प्रेग्नेंसी की वजह से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिससे शरीर में आयरन कम होता है और इस वजह से एनीमिया की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हीमोग्लोबिन बदाहने के लिए आप हलीम के बीज का सेवन कर सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान होने वाले आयरन की कमी: हलीम के बीज आयरन से भरपूर होते हैं महिलाओं में आमतौर पर हीमोग्लोबिन लेवल कम होता है जिससे आयरन की कमी ज़्यादा होती है। इसमें मौजूद आयरन और फोलिक एसिड हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाते हैं और पीरियड्स के दौरान होने वाले आयरन की कमी से बचाते हैं।
हेयर फॉल: हलीम के बीज का सेवन करने से हेयर फॉल की समस्या कंट्रोल हो सकती है। दरअसल, जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो उस वजह से बालों झड़ना एक मुख्य कारण है। ऐसे में इसके सेवन से स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
कब्ज: हलीम के बीज कब्ज की समस्या में भी बेहद असरदार हैं। इसमें मौजूद फाइबर स्टूल मोमेंट को इम्प्रूव करता है और कॉन्स्टिपेशन को कंट्रोल करने में मदद करता है। हड्डियों के लिए फायदेमंद: हलीम के बीज में कैल्शियम, मैग्निशयम और फास्फोरस भी होता है जो बॉन डेंसिटी को बेहतर करने के साथ मसल्स को भी मजबूत बनाता है। रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच हलीम के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह के समय आप इसका पानी पिएं और भीगे हुए सीड्स का भी सेवन करें। लेकिन अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, आप प्रेग्नेंट हैं या आपको थायरॉइड से जुड़ी दिक्कतें हैं तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।