6 साल की बच्ची का दाहिना हाथ टूटा था जिसमें डॉक्टर ने प्लास्टर बाएं हाथ में चढ़ा दिया।

9
Share

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर 6 साल की बच्ची का दाहिना हाथ टूटा था जिसमें डॉक्टर ने प्लास्टर बाएं हाथ में चढ़ा दिया।
देवरिया जनपद के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य कर्मी ने 6 साल की बच्ची जिसका दाहिना हाथ टूटा था उसके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। मामला संज्ञान में आते ही जांच कमेटी बैठाई गई और बीती रात और उस डॉक्टर को वहां से हटा दिया गया है। मामला सामने आते ही चिकित्सक और सीएमएस से इसको लेकर शिकायत की गई जिसमें मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाई थी जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में भीड़ अधिक होने की वजह से इसे मानवीय भूल बताया है।
देवरिया के सदर कोतवाली की भुजौली कॉलोनी में रहने वाली अल्पना उपाध्याय अपनी 6 साल की बेटी को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज आई थी, जहां उनकी बेटी के दाहिने हाथ का एक्सरा किए जाने पर उसमें फ्रैक्चर सामने आया था। इसके बाद बेटी को लेकर उसकी मां हड्डी विभाग में पहुंची जहां चिकित्सक ने पर्ची पर कर्मचारियों को प्लास्टर करने का निर्देश दिया जिसमें बच्ची को लेकर गए कर्मचारी ने उसके दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। इस मामले की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज में तुरंत जांच कमेटी को बैठा दिया गया बीती रात स्वास्थ कर्मी को हटाने के साथ और उसका एक सप्ताह का वेतन बाधित कर दिया गया है। परिजनों की नजर पड़ने पर इस गलती का खुलासा हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद गलत हाथ में लगे प्लास्टर को कटवाकर हटवा दिया गया और तुरंत सही हाथ में प्लास्टर लगा दिया गया।मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्र ने बताया कि जांच में अधिक भीड़ और मानवीय भूल के कारण यह गलती होना पाया गया। उन्होंने अपने बयान में बताया कि शिकायत मिलते ही बच्ची के उपचार में सुधार कराया गया और जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीएमएस ने ये भी बताया कि संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से उस कार्यस्थल से हटा दिया गया है।