प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 5 जून 2026 को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत और दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण तथा शिलान्यास करेंगे। कुल मिलाकर ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी, जिसमें गुजरात, दमन एवं दीव तथा लक्षद्वीप के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
सूरत में ₹18,800 करोड़ की परियोजनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा क्षेत्र का दौरा करेंगे और चल रही औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद लगभग 4:15 बजे वे ₹18,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्य परियोजनाएं
8-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII राष्ट्र को समर्पित।
आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा Statue of Unity तक पहुंच आसान बनाने के लिए NH-56 के महत्वपूर्ण हिस्सों के फोर-लेनिंग कार्य का शिलान्यास।
सूरत में 220-बेड वाला आधुनिक ESIC अस्पताल का उद्घाटन।
गुजरात में इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के तहत बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने हेतु ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार परियोजनाएं।
वलसाड में बिजली वितरण उन्नयन, दहेज PCPIR और सारीगाम GIDC में अपशिष्ट उपचार एवं निस्तारण अवसंरचना तथा जंबूसर बल्क ड्रग पार्क की उपयोगिता परियोजनाएं।
दमन में ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाए
प्रधानमंत्री शाम लगभग 6:15 बजे दमन पहुंचेंगे, जहां वे नए NAMO एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और NAMO अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
लगभग ₹1,340 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण।
नए NAMO एयरपोर्ट टर्मिनल से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
NAMO अस्पताल प्रतिदिन लगभग 1,500 ओपीडी मरीजों की सेवा देने में सक्षम होगा।
लगभग ₹1,630 करोड़ की नई परियोजनाओं का शिलान्यास।
मुख्य परियोजनाएं
आइकॉनिक ब्रिज
दमन कन्वेंशन सेंटर
NIFT कैंपस, दमन
इन परियोजनाओं से पर्यटन, निवेश, रोजगार और बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
लक्षद्वीप को ₹885 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए लगभग ₹885 करोड़ की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
इनमें शामिल हैं:
कलपेनी द्वीप और कदमत द्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर पोर्ट सुविधाओं का विकास।
300 मीटर तक लंबे क्रूज जहाजों और बड़े यात्री पोतों के लिए वर्षभर सुरक्षित बर्थिंग की सुविधा।
यात्री एवं कार्गो संचालन, मत्स्य प्रबंधन, ईंधन वितरण, बर्फ आपूर्ति और नौका मरम्मत जैसी एकीकृत सुविधाएं मिलेगी।











