ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई है। बुधवार को आए इस भूकंप के कारण कई इलाकों में हलचल महसूस हुई हैओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार शाम एक मध्यम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसने आसपास के इलाकों में लोगों को कुछ देर के लिए दहशत में डाल दिया। यह भूकंप 29 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजकर 42 मिनट पर आया, जब लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। भारत की आधिकारिक भूकंप निगरानी संस्था राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र कालाहांडी क्षेत्र में 19.729° उत्तर अक्षांश और 82.599° पूर्व देशांतर पर स्थित था।भूकंप की गहराई जमीन के अंदर लगभग 24 किलोमीटर बताई गई है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में “शैलो डेप्थ” यानी कम गहराई वाला भूकंप कहा जाता है। ऐसे भूकंप आमतौर पर सतह के करीब होते हैं, इसलिए इनके झटके ज्यादा स्पष्ट और तेज महसूस होते हैं, खासकर केंद्र के आसपास के इलाकों में। जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप पापड़ाहांडी से करीब 45 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया। इस वजह से पापड़ाहांडी से लेकर धर्मगढ़ इलाके के बीच कुछ हिस्सों में भी लोगों ने झटके महसूस किए।नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने भी इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार को ये भूकंप शाम को 7 बजकर 42 मिनट पर आया था।











