बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई

115
Share

फ्लाइट के वॉशरूम में एक टिशू पेपर मिला था, जिसमें लिखा गया कि विमान के अंदर विस्फोटक चीज रखी हुई है। फ्लाइट के अंदर बम की अफवाह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ़्लाइट में बम होने की खबर मिली। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत खाली करा लिया गया।यह घटना शाम करीब 7:00 बजे हुई, जब फ्लाइट का स्टाफ उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, एक यात्री ने केबिन क्रू को तब अलर्ट किया, जब उसे फ्लाइट के वॉशरूम में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर लिखा था कि फ्लाइट में कोई विस्फोटक चीज रखी है।
फ्लाइट में हड़कंप मच गया। आपातकालीन स्थितियों के लिए तय नियमों का पालन करते हुए, फ्लाइट के कैप्टन ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया और फ्लाइट की अच्छी तरह से तलाशी ली गई।गहन तलाशी के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने इस खबर को एक अफवाह बताया। लंबी जांच के बाद फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध चीज या विस्फोटक नहीं मिला। आखिरकार, वह फ्लाइट उसी शाम कुछ देर बाद रवाना हुई और अपनी मंजिल तक पहुंच गई।