गर्मियों में पिएं तरबूज का जूस, कम होगा लू लगने का खतरा, जानिए कब पीना ज्यादा फायदेमंद?
मजबूत बनाए दिल की सेहत- क्या आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है? अगर हां, तो तरबूज का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने डाइट प्लान में तरबूज के जूस को शामिल कर सकते हैं। तरबूज के जूस में कम कैलोरी और उच्च पानी की मात्रा होती है और यही वजह है कि वजन घटाने के लिए इस जूस को पीने की सलाह दी जाती है
कब पिएं तरबूज का जूस- तरबूज के जूस को सुबह या फिर दोपहर में डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ताजे तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए। इस बार गर्मियों के मौसम में आप भी तरबूज का जूस पिएं और कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस करें। आपको बता दें कि तरबूज के जूस को सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।











