असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास में पढ़ाते समय सभी बच्चों के सामने एक छात्रा को प्रपोज़ कर दिया

59
Share

कर्नाटक के तुमकुर में श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज (SSMC) में उस समय हंगामा हो गया, जब एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास में पढ़ाते समय सभी बच्चों के सामने एक छात्रा को प्रपोज़ कर दिया। प्रोफेसर की इस हरकत से नाराज छात्रों ने कैंपस में जमकर पिटाई कर दी। एक छात्रा ने प्रोफेसर को चप्पल से भी पीटा। यह कॉलेज कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर का है। उन्होंने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। क्लास में प्रपोज करने और पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।क्लास में सभी बच्चों के सामने छात्रों को “I love you” बोलकर प्रपोज करने वाले प्रोफेसर की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है। वीडियो में प्रोफेसर अब्दुल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं इस बैच से मिले अपार प्यार को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। मैं आपके बैच की सबसे खास छात्राओं में से एक को प्रपोज़ करना चाहता हूं। आज मैं पूरे बैच को चॉकलेट दूंगा। प्रोफेसर ने क्लास में मौजूद एक छात्रा को “आई लव यू” बोलकर अपनी बात खत्म की।छात्रा को प्रपोज करने के बाद जैसे ही प्रोफेसर पोडियम से नीचे उतरे, छात्रा ने उन्हें रोका और प्रिंसिपल से बात करने को कहा। इस बातचीत के दौरान, प्रोफेसर ने दावा किया कि छात्रा ने उनके प्रति अपने प्यार का इज़हार किया था और उनके पास इसका सबूत भी है। प्रोफेसर ने छात्रा से पलटकर पूछा “क्या तुमने ‘आई लव यू’ नहीं कहा था?”। जब लड़की ने प्रोफेसर से सबूत दिखाने को कहा तो उन्होंने कहा कि “मैं तुमसे कल बात करूँगा।” लड़की ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद प्रोफेसर छात्रों से चॉकलेट लेने को कहकर क्लासरूम से बाहर निकल गए।