नोएडा से बड़ी डराने वाली खबर

137
Share

उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी डराने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार को नोएडा में दो जगहों पर अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटनाएं एक निजी कंपनी और एक फैक्ट्री में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाने में लगी हुई है। इस हादसे में कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना सामने आई है।सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। आग लगने का जो वाीडियो सामने आया है वह भयावह है। आग की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है