जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी

53
Share

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, बार-बार करने लगे फोन, लेकिन पतिव्रता निकली
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दरोगा साहब जांच करते-करते पीड़िता को ही दिल दे बैठे। जांच के सिलसिले में एक बार बात हुई फिर फोन पर बार-बार बात करने का बहाना खोजने लगे। पीड़िता ने समझाया कि वह शादीशुदा है और अपने पति के साथ ही रहेगी, लेकिन दरोगा साहब कहां मानने वाले थे। ऐसे में महिला ने एसपी के पास शिकायत कर दी। अब देखने वाली बात है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
दरोगा की अश्लील हरकतों से परेशान पीड़ित महिला ने कहा कि वह इज्जत की खातिर सब कुछ नहीं बता सकती। हालांकि, उसने बताया कि दरोगा जी बार-बार उसे फोन कर कहते हैं कि पति को छोड़ दो और उनसे बात करो।
मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाने का है। यहां तैनात दरोगा अखिलेश यादव की करतूतों ने ‘मित्र पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पीड़िता का बयान सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने दरोगा पर छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि एक पारिवारिक विवाद की जांच के बहाने दरोगा अखिलेश फोन कर पीड़िता से बात करता था। विरोध करने पर केस की जांच का धौंस दिखाता था।