गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर लगी आग

60
Share

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर लगी आग, धू-धूकर जला इलेक्ट्रिक पैनल रूम
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अग्निकांड हो गया है। यहां स्टेयर्स के नीचे स्थित इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लग गई। वीडियो में रूम के अंदर आग की तेज लपटें दिखाई दीं। के प्लेटफॉर्म 1 के स्टेयर्स के नीचे बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लगी है। हालांकि, फायर टेंडर के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि आग इलेक्ट्रिक पैनल रूम तक ही फैली और उसे तुरंत बुझा दिया गया।
पैनल रूम में दिखी आग की लपटें
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी आग में दिख रहा है कि आग पूरे इलेक्ट्रिक पैनल रूम में फैल गई। आग ने खिड़की और दरवाजों को जला दिया। आग की लपटें उससे बाहर आने लगी। हालांकि, आग को देख रेलवे कर्मचारी अलर्ट हो गए। सावधानी दिखाते हुए आग को बुझा दिया गया। दिलचस्प रहा कि फायर ब्रिगेड की टीम आने से पहले आग बुझ गई।
रेलवे स्टेशन पर सामान्य है आवागमन
फिलहाल, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों का आवागमन सामान्य है। वहां से ट्रेनें आ रही हैं और लोग उसमें बैठकर जा रहे हैं। आग लगने की घटना से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इसकी चपेट में कोई भी शख्स नहीं आया है। आग लगते ही उसे बुझा लिया गया और अधिक नुकसान नहीं हुआ।अभी इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अग्निकांड की जांच के बाद ही आग की असली वजह पता लग पाएगी। यात्रियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात की गई है। फिलहाल, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य है।