छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने इंचौली थाना पुलिस को तहरीर देकर शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए

59
Share

यूट्यूबर शादाब जकाती की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार फिर से एक महिला के कारण उनकी किरकिरी होती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने इंचौली थाना पुलिस को तहरीर देकर शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादाब ने उसे करीब डेढ़ वर्ष तक डराने और धमकाने के माध्यम से उसका शोषण किया।
वह वीडियो प्रमोशन के सिलसिले में शादाब जकाती के संपर्क में आई थी। इसी दौरान शादाब और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि शादाब जकाती से उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है।पीड़िता सोशल मीडिया पर सक्रिय है यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी शिकायत यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।और फेसबुक व इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाती है। बताया गया है कि उसका फेसबुक पेज “तबस्सुम खान सईद” नाम से है। महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उसका पति वर्तमान में दिहाड़ी मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।