कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेरकर हंगामा

64
Share

संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्षी सांसदों की ओर से लगातार हंगामे के कारण लोकसभा के कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन भी टल गया था। कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेरकर हंगामा किया थी जिसे बीजेपी ने हमले की साजिश करार दिया था। इस बीच जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी आज गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे सकते हैं। अभिभाषण में चर्चा के लिए 16 घंटे का वक्त रखा गया है।हालांकि, माना जा रहा है कि विपक्ष सांसदों की ओर से आज भी संसद में हंगामा किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं संसद के सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…
संसद में बजट सत्र में गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामा देखने को मिला। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ऊपरी सदन राज्यसभा में भी हंगामा हो रहा है।गृह मंत्री अमित शाह संसद में जारी बजट सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंच गए हैं।तमिलनाडु के मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम द्वारा उत्तर भारतीयों के बारे में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद दर्शन सिंह ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, पूरे देश में सांस्कृतिक विविधता है। लेकिन इस तरह के बयान हास्यास्पद हैं और ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए।”समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने विपक्ष की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री की सीट सहित सत्ता पक्ष की सीटों को अवरुद्ध करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- “ऐसा नहीं होना चाहिए था।” लोकसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद के बजट सत्र के दौरान संसद पहुंचे।भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों के बारे में तमिलनाडु के मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “डीएमके को विवाद खड़ा करना और फिर उसी विवाद को हवा देकर वोट मांगना आता है। डीएमके हमेशा से विभाजनकारी राजनीति करती आई है, कभी श्रीलंका के नाम पर, कभी उत्तर और दक्षिण के बीच फूट डालकर, और कभी भाषा संबंधी विवादों को हवा देकर।लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में भी हंगामा संसद के बजट सत्र में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे सकते हैं। इस दौरान पीएम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का भी जवाब दे सकते हैं। आइए जानते हैं बजट सत्र का हर अपडेट। उन्हें इससे वोट नहीं मिलेंगे, और इस बार उनकी हार निश्चित है।”कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “हर सांसद का यही उद्देश्य होता है कि सदन सुचारू रूप से चले, इसीलिए हम सत्र में आते हैं। हमारे पास सदन में उठाने के लिए कई मुद्दे हैं। हम स्वस्थ बहस और चर्चा चाहते हैं और विपक्ष को अपनी बात कहने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार यह तय नहीं कर सकती कि हम क्या कहेंगे, उसका लहजा, अवधि, ढांचा या विषयवस्तु क्या होगी। हम राष्ट्र से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि संसद सुचारू रूप से चले।”लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में विपक्ष का नेता केंद्र सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री को गद्दार कहे। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी किस तरह के मूल्यों को मानते हैंलोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “राहुल गांधी का दिल बहुत साफ है। उन्होंने मजाक में यह बात कही थी, जिसे भाजपा ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और रवनीत सिंह बिट्टू को बहुत ऊंचा दर्जा दे दिया… भला उन्हें इस बात पर गुस्सा क्यों आना चाहिए? कांग्रेस पार्टी ने ही तो उनके पूरे परिवार को राजनेता बनाया है। इसलिए उन्होंने वाकई में विश्वासघात किया है। राहुल गांधी के बयान में कोई दुर्भावना नहीं थकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर राहुल गांधी की ‘गद्दार’ टिप्पणी पर कहा, “मैंने विपक्ष को इतना हताश, निराश और बचकाना व्यवहार करते कभी नहीं देखा; मुझे उम्मीद नहीं थी कि वे गली के गुंडों की तरह व्यवहार करेंगे।”संसद परिसर में राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडरों की बैठक शुरू हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित थे।लोकसभा में हंगामे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी ने इस घटना को पीएम की सुरक्षा में सेंध और हमले की साज़िश करार दिया है।लोकसभा में बुधवार को पीएम मोदी को बोलना था। लेकिन शाम पांच बजे जैसी ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों की महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया। हालांकि पीएम उस वक्त मौजूद नहीं थे। इस कारण पीएम का भाषण टल गया।पीएम मोदी आज राज्यसभा में राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दे सकते हैं। पीएम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री का संबोधन टल गया था।कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “भारत-अमेरिकी समझौते और जनरल नरवणे के प्रशस्ति पत्र के बाद, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वे भारत की जनता और संसद का सामना करने का नैतिक साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। कल आपने राष्ट्रपति का अपमान किया, जिससे देश के लोकतांत्रिक इतिहास पर कलंक लगा… आज तक कोई भी प्रधानमंत्री इस तरह मैदान से नहीं भागा हैसंसद में विपक्षी सांसदों द्वारा भाजपा नेताओं की सीटों को कथित तौर पर अवरुद्ध करने पर कांग्रेस सांसद मल्लु रवि ने कहा, “यह प्रधानमंत्री की सीट या विपक्षी नेता की सीट नहीं है। यह व्यवस्था की विफलता है। जब भी हम नियमों का पालन नहीं करते, लोग सरकार के खिलाफ हो जाते हैं। जब सत्ताधारी दल नियमों का पालन नहीं करता, तो हालात बेकाबू हो जाते हैं…”
संसद के बजट सत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सत्ताधारी दल द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद, विपक्षी दल आज राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे।कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “जिस तरह से सत्ताधारी दल, विशेष रूप से केंद्रीय संसदीय कार्य समिति, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संगठित तरीके से रोक रही है। हम सत्ताधारी पक्ष द्वारा संसद के कुप्रबंधन को देख रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में नहीं बोलते हैं, तो वे ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री लोकसभा से क्यों भाग रहे हैं?”