FTA डील के साथ भारत के तमाम प्रोडक्ट्स को यूरोप में बड़ा बाजार मिलेगा।

36
Share

भारत ने यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA कर लिया है। FTA करने से भारत को EU के 27 बाजार मिल जाएंगे। भारत के फार्मा, टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स-ज्वेलरी, एग्री व मरीन और केमिकल्स सेक्टर को इससे सीधा फायदा होगा। यूरोप में भारत के अलग-अलग राज्यों के स्पेशल प्रोडक्ट्स को बड़ा मार्केट मिलेगा। इससे MSME और राज्य-स्तरीय इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही, रोजगार भी पैदा होंगे।हमारे देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि भारत के किस राज्य से कौन सा सामान यूरोपीय देशों में एक्सपोर्ट होगा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भारत-यूरोपीय संघ की FTA डील से हमारे राज्यों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।’ साथ ही उन्होंने एक इन्फोग्राफिक भी शेयर किया जिसमें एक्सपोर्ट किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की राज्यवार लिस्ट दी गई है। भारत के पंजाब से कपड़ा, इंजीनियरिंग का सामान, खेल का सामान और कृषि उत्पाद निर्यात होंगे। वहीं, राजस्थान से खेल का सामान, Handicrafts, रत्न और आभूषण, कपड़ा और फर्नीचर एक्सपोर्ट होंगे। उत्तर प्रदेश से चमड़ा-जूते, फर्नीचर, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि उत्पाद निर्यात होंगे।
राज्य का नाम निर्यात होने वाला सामान
पंजाब कपड़ा, इंजीनियरिंग का सामान, खेल का सामान और कृषि उत्पाद
राजस्थान खेल का सामान, Handicrafts, रत्न और आभूषण, कपड़ा और फर्नीचर
उत्तर प्रदेश चमड़ा-जूते, फर्नीचर, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि उत्पाद
गुजरात कपड़ा, केमिकल्स, इंजीनियरिंग का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाएं और चिकित्सा उपकरण, रत्न और आभूषण व समुद्री उत्पाद
महाराष्ट्र कपड़ा, इंजीनियरिंग गुड्स, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, रत्न और आभूषण
कर्नाटक इंजीनियरिंग गुड्स, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा
तेलंगाना कपड़ा, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, इंजीनियरिंग का सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स
आंध्र प्रदेश समुद्री उत्पाद, कपड़ा, दवाएं और चिकित्सा उपकरण
तमिलनाडु कपड़ा, चमड़ा और जूते, इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक और रबर
केरल चाय-मसाले, समुद्री उत्पाद, दवाएं और चिकित्सा उपकरण
पश्चिम बंगाल चाय और मसाले, समुद्री उत्पाद, हस्तशिल्प
असम चाय और मसाले, हस्तशिल्प, फर्नीचर, मिनिरल्स, दवाएं, चिकित्सा उपकरण और खनिज
पश्चिम भारत से केमिकल्स होंगे निर्यात?पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल से चाय और मसाले, समुद्री उत्पाद, हस्तशिल्प एक्सपोर्ट होंगे। वहीं, असम से चाय और मसाले, हस्तशिल्प, फर्नीचर, मिनिरल्स, दवाएं, चिकित्सा उपकरण और खनिज एक्सपोर्ट होंगे।
वहीं, पश्चिम भारत के गुजरात से कपड़ा, केमिकल्स, इंजीनियरिंग का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाएं और चिकित्सा उपकरण, रत्न और आभूषण व समुद्री उत्पाद एक्सपोर्ट होंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र से कपड़ा, इंजीनियरिंग गुड्स, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, रत्न और आभूषण निर्यात होंगे।
दक्षिण भारत के कर्नाटक से इंजीनियरिंग गुड्स, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा एक्सपोर्ट होगा। तेलंगाना से कपड़ा, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, इंजीनियरिंग का सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट होंगे। साथ ही, आंध्र प्रदेश से समुद्री उत्पाद, कपड़ा, दवाएं और चिकित्सा उपकरण निर्यात होंगे।तमिलनाडु से कपड़ा, चमड़ा और जूते, इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक और रबर निर्यात किए जाएंगे। साथ ही, केरल से चाय-मसाले, समुद्री उत्पाद, दवाएं और चिकित्सा उपकरण एक्सपोर्ट होंगे।