गैस रिफिलिंग सेंटर में लगी भीषण आग

114
Share

हैदराबाद में राजीव गांधी नगर स्थित एक गैस रिफिलिंग सेंटर में अचानक आग ल गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है और एक के बाद एक विस्फोट हो रहे हैं। आग पर काबू के प्रयास हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गैस सिलेंडर अभी भी फट रहे हैं, कॉलोनी के निवासी दहशत में इधर-उधर भाग गए हैं।
हैदराबाद के कुकुटपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव गांधी नगर में एक गैस रिफिलिंग केंद्र में आग लग गई। गैस रिफिलिंग केंद्र में लगी भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके, दहशत में भागे लोगगैस भरते समय अचानक गैस लीक हो गई और देखते ही देखत आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।