सोमवार को टीवीके चीफ विजय वकीलों के साथ सीबीआई हेडक्वाटर में पहुंचे

56
Share

सीबीआई यह भी पूछेगी कि क्या मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए थे,अनुमानित 10 हजार की भीड़ बढ़कर लगभग 30 हजार तक पहुंच गई थी। इसके अलावा विजय और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने में हुई देरी, कार्यक्रम की परमिशन से जुड़े दस्तावेज, और करूर में कार्यक्रम का आयोजन किसने किया, इन सभी बिंदुओं पर सवाल होंगे। करूर में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किसने लिया और विजय को इसकी जानकारी कब दी गई इन पहलुओं की भी जांच होगी।सीबीआई, विजय से यह भी पूछताछ करेगी कि कार्यक्रम से पहले प्रशासन के साथ किसी तरह का रिस्क का अनुमान किया गया था या नहीं, और क्या भीड़ के लिए पानी, सेफ एंट्री एग्जिट जैसी बेसिक अरेंजमेंट्स किए गए थे या नहीं? जांच में यह भी अहम सवाल होगा कि विजय का काफिला भीड़ के बीच से कैसे गुजरा और क्या इस दौरान लोकल पुलिस से कोर्डिनेशन किया गया था या नही? इसके अलावा, विजय को भगदड़ की जानकारी कब मिली और वे कार्यक्रम स्थल पर कब पहुंचे तथा कब वहां से रवाना हुए- इस पर भी सीबीआई स्पष्टता चाहती है।करूर भगदड़ मामला: CBI हेडक्वार्टर में एक्टर व TVK चीफ विजय से पूछताछ जारी, जानें क्या-क्या हैं अहम सवाल तमिलनाजु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में पूछताछ के लिए टीवीके चीफ और एक्टर विजय सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अन्य लोगों से भी सीबीआई ने इससे पहले पूछताछ की है।तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ व एक्टर विजय करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे। इसके बाद उन्हें भगदड़ मामले की जांच कर रही टीम के पास ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में पार्टी के कई पदाधिकारियों से पहले भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूछताछ के दौरान विजय जो जवाब देंगे, उसकी जांच करने के बाद सीबीआई इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने पर फैसला लेगी। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से यह मामला अपने हाथ में ले लिया था और वह सबूत जुटा रही है।पिछले हफ्ते सीबीआई ने तमिलनाडु पुलिस के उन कर्मियों को भी तलब किया था, जो उस दिन विजय की सुरक्षा में तैनात थे। उन्हें करूर बेस कैंप में बुलाकर पूछताछ की गई और भगदड़ वाले दिन विजय की एक्टिविटीज और उनकी आवाजाही के समय को लेकर सवाल किए गए। इससे पहले सीबीआई जिला कलेक्टर एम. थंगावेल और एसपी के. जोस के बयान भी दर्ज कर चुकी है, जो भगदड़ के दिन मौके पर मौजूद थे। पूछताछ के दौरान सीबीआई विजय को करूर रैली की अनुमति से जुड़े दस्तावेज और विभिन्न गवाहों के बयान भी दिखाएगी।तमिलनाडु के करुर में बीते दिनों हुई भगदड़ मामले में एक्टर व टीवीके चीफ विजय नई दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वाटर पहुंचे। आज विजय से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। विजय के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के कुछ और लीडर्स के भी बयान सीबीआई ने दर्ज किए थे। बता दें कि तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी। यह घटना 27 सितंबर 2025 को तब हुई, जब अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान भारी भीड़ उनके काफिले को देखने के लिए उमड़ पड़ी। इस भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हुई, जबकि लगभग 100 लोग घायल हो गए थे। करूर में हुई इस दर्दनाक भगदड़ की घटना के बाद इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया था। इसके बाद ये मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया गया। ऐसे में सीबीआई इस मामले में आज तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ विजय से पूछताछ करके बयान दर्ज कर रही है, ताकि जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा सके। वहीं आज सोमवार को टीवीके चीफ विजय वकीलों के साथ सीबीआई हेडक्वाटर में पहुंचे हैं। इस दौरान टीवीके पार्टी के कुछ समर्थक भी सीबीआई हेडक्वाटर के बाहर पहुंचे थे। उनके हाथों में बैनर व पोस्टर भी देखे गए। सीबीआई के एसपी और एक इंस्पेक्टर फिलहाल विजय से पूछताछ कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे उनसे मुख्यालय में पूछताछ शुरू की गई है।सीबीआई की पूछताछ का मेन फोकस उस दिन हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विजय और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक्टिविटी और प्रशासन के साथ समन्वय पर रहेगा। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश करेगी कि कार्यक्रम स्थल पर विजय के पहुंचने में करीब सात घंटे की देरी क्यों हुई। आरोप है कि तय समय और विजय के पहुंचने के बीच काफी अंतर था।