सैफई में हुई आर्यन-सेरिंग की शादी, डिंपल भाभी देवर की बारात लेकर पहुंची, अखिलेश ने किया योगी के मंत्री का स्वागत
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। आयर्न की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग से हुई। एक भव्य कार्यक्रम में सेरिंग और आर्यन ने एक दूसरे को माला पहनाई और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत पूरा सैफई परिवार नजर आया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी मंगलवार को सैफई में शादी हुई। भाभी डिंपल यादव देवर आर्यन की बारात लेकर पहुंचीं। बारात में पूरा यादव कुनबा एक साथ नजर आया। आर्यन ने भव्य स्टेज पर दुल्हन सेरिंग को जयमाला पहनाई। शादी के बाद आर्यन और सेरिंग ने स्टेज से हाथ जोड़कर एवं बड़ों परिवारीजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वर वधू ने चाचा रामगोपाल, शिवपाल, अखिलेश यादव समेत अन्य परिवारजनों के पैर छुए।शादी में कई वीवीआईपी मेहमान अफजाल अंसारी, मोहिबुल्लाह नदवी समेत सपा के सभी सांसद-विधायक और कार्यकर्ता पहुंचे। योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह के साथ ही आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल भी शादी में पहुंचे, जिनका अखिलेश यादव ने स्वागत किया।
सैफई में संपन्न हुई शादी में अखिलेश यादव,कन्नौज की सांसद डिंपल यादव, चाचा रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव के साथ ही परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे।











