सड़क पर कितनी बेरहमी से अपने पैरों के नीचे अजगर को दोनों तरफ दबाकर उसको चाकू से काटने में लगा

56
Share

अजगर नाम सुनते ही दिल और दिमाग में कंपकंपी दौड़ने लगती है। ये दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक हैं। वे इंसान के लिए खतरनाक हो सकते हैं लेकिन वह आम तौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। वह केवल उस स्थिति में हमला करते हैं, जब वह भूखे हों और इंसान को ही अपना शिकार समझ लें। इसके अलावा कई बार वह जान बचाने के लिए भी हमलावर रवैया अपनाते हैं। शख्स ने अजगर को बीच से फाड़ दिया
यूपी के कानपुर में एक शख्स ने बीच सड़क पर अजगर को चाकू से काट डाला।जिसमें युवक, अजगर का पेट चीरते हुए दिखाई दे रहा है।
यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने एक अजगर को बीच सड़क पर चाकू से काट डाला। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में शख्स अजगर को अपने दोनों पैरों से दबाए हुए है और चाकू से उसका पेट फाड़ रहा है।कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पनका गांव का है। यहां एक शख्स का हिंसक रूप देखने को मिला। शख्स ने सड़क के बीचों-बीच बेजुबान अजगर को चाकू से बेरहमी से काट डाला। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, युवक अजगर को नदी से पकड़कर लाया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
युवक, सड़क पर कितनी बेरहमी से अपने पैरों के नीचे अजगर को दोनों तरफ दबाकर उसको चाकू से काटने में लगा है। आरोपी युवक की पहचान ब्रजेश के रूप में हुई है। इस घटना को इतना भयानक तरीके से अंजाम दिया गया कि उसका रियल फुटेज हमें ब्लर करके दिखाना पड़ रहा है।अजगर खतरनाक तो होते हैं, लेकिन इंसानों को खाने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं होती है। वे स्वभाव से डरपोक माने जाते हैं और शोर मचाने पर भाग जाते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि अगर वो आक्रामक रुख अपना लें तो वह जानलेवा साबित हो सकते हैं। वह अपने शिकार को जकड़कर उसकी जान लेते हैं