एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।” दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट्स के भीतर और बाहर सीआईएसएफ (CISF) और एयरपोर्ट पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल टीम को भी सतर्क रखा गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद-इन पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
आज दोपहर 3.30 बजे इंडिगो को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद को बम ले उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया, बाद में धमकी अफवाह निकली।दिल्ली में हुए बम धमाके की जांच चल रही है, इस बीच बुधवार की दोपहर 3.30 बजे इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो को भेजे गए मेल में दी गई धमकी पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित थी। ये हवाई अड्डे हैं-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि मेल कहां से और किसने भेजा है दिल्ली पुलिस ने कहा, दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम मिलने की सूचना आज शाम 4 बजे फायर ब्रिगेड को मिली। हालांकि, घटनास्थल की जांच के बाद, यह अफवाह साबित हुई। यह ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था। इसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा सहित कई अन्य एयरपोर्ट्स का भी ज़िक्र था। सूचना के बाद, सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई।मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया और इस घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग (emergency landing) की और उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squad) द्वारा विमान की पूरी जांच की गई । अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।











