कुत्ते के हमले से 5 बच्चे और 4 महिलाओं समेत कुल 15 लोग घायल हो गए

41
Share

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली 33 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार सुबह करीब 11.57 बजे हुई, जब महिला अपने डॉग के साथ टहल रही थी।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने महिला को “मैडम” कहकर बुलाया और जब पीड़िता ने पलटकर देखा, तो उसने कथित तौर पर पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत की। महिला ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 30 साल थी, उसके बाल काले थे और उसने भूरे रंग की पोलो शर्ट एवं ग्रे ज़िप-अप शॉर्ट्स पहने हुए थे। कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, युवक ने मैडम कहकर बुलाया, फिर पैंट की जिप खोलकर करने लगा अश्लील हरकत
मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब महिला अपने डॉग के साथ टहल रही थी। इस घटना से स्तब्ध महिला तुरंत अपने घर भागी और बाद में अपनी बहन को बताने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इंदिरानगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (सार्वजनिक अभद्रता और यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।एक अन्य खबर में, कर्नाटक के बगलकोट जिले में एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया, जिसके बाद पांच बच्चों समेत 15 लोगों को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इल्कल के विभिन्न हिस्सों में कुत्ते के हमले से 5 बच्चे और 4 महिलाओं समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ितों को यहां एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ‘एंटी-रेबीज’ इंजेक्शन लगाए गए।