IND vs PAK: भारत के ‘राफेल’ बुमराह… हारिस के विकेट पर ‘प्लेन क्रैश’ सेलीब्रेशन, गूंज उठा दुबई का मैदान

48
Share

India vs Pakistan Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान की गजब बेइज्जती देखने को मिल रही है. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तानी हारिस रऊफ को मुंह छिपाने पर मजबूर किया. उन्होंने हारिस के विकेट पर अपने सेलीब्रेशन से गर्दा ही उड़ा दिया.
पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले ही सुपर-4 के मैच में टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए घिनौनी हरकत की थी. उन्होंने फैंस को चिड़ाने के लिए प्लेन क्रैश के फर्जी इशारे किए थे. लेकिन फाइनल में हारिस रऊफ अपने किए पर पछता रहे होंगे. हारिस की जोकरपंती पर उनकी वाइफ भी पिछले मैच हारने के बाद भी गर्व महसूस कर रहीं थीं. लेकिन फाइनल में बुमराह ने सरेआम लाइव मैच में हारिस की इज्जत उतार दी.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की थी. टीम का पहला विकेट 84 रन के स्कोर पर गिरा था. लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने ऐसा फंदा कसा कि पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. स्पिनर्स एक्शन में थे, लेकिन हारिस रऊफ का सामना बुमराह से हो गया. बुमराह ने उन्हें आउट किया और फिर उनका प्लेन क्रैश कर दिया.
पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले में 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. आखिरी 9 विकेट टीम ने महज 33 रन बनाकर ही खो दिए. साहिबजादा फरहान की फिफ्टी के दम पर टीम की लाज बची और पाकिस्तान की टीम बोर्ड पर जैसे-तैसे 146 रन टांगे. भारत की तरफ से बुमराह, अक्षर पटेल और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, कुलदीप यादव ने अकेले ही पाकिस्तान की लुटिया डुबो दी और 4 विकेट झटके.