योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया

101
Share

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें संभल हिंसा के बाद चर्चित सीओ अनुज चौधरी का नाम भी शामिल है। अनुज चौधऱी को फिरोजाबाद (ग्रामीण) ASP बनाया गया है। इससे पहले वे चंदौसी में तैनात थे। उनका कार्यकाल करीब साढ़े चार महीने का रहा।
वर्ष 2012 में खेल कोटे से पीपीएस अधिकारी के तौर पर अनुज चौधरी की भर्ती हुई थी। इस कोटे से एएसपी बनने वाले वे प्रदेश के पहले अधिकारी हैं। संभल हिंसा के समय वे काफी चर्चित रहे थे। उस वक्त संभल सर्कल के वे सीओ थे। 12 साल की सेवा पूरी करने के बाद इसी साल अगस्त में उनका प्रमोशन हुआ।
अनुज कुमार चौधरी अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर चर्चित बयान दिया था। अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमे का दिन साल में 52 बार आता है और होली एक बार। जिसे रंग से परहेज हो वह घर से नहीं निकले। अनुज चौधरी के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उनके बयान का सीएम योगी ने भी समर्थ किया था।संभल में तैनाती से पहले रामपुर में तैनाती के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से उनकी तीखी नोंकझोंक भी सुर्खियों में रही थी। बता दें कि मुजफ्परनगर के बहेड़ी गांव के रहनेवाले अनुज चौधरी नेशनल गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
संभल हिंसा के बाद चर्चित सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर, फिरोजाबाद ग्रामीण ASP बनाए गए
बता दें कि वर्ष 2012 में खेल कोटे से पीपीएस अधिकारी के तौर पर अनुज चौधरी की भर्ती हुई थी। इस कोटे से एएसपी बनने वाले वे प्रदेश के पहले अधिकारी हैं।