एजेंसी समाचार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से उपराष्ट्रपति का पद और ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के रूप में 452 वोट हासिल किए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस जीत के बाद देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इसी बीच पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अपने उत्तराधिकारी को पत्र लिखकर बधाई दी। यह उनका जुलाई में पद छोड़ने के बाद पहला सार्वजनिक बयान था। धनखड़ ने लिखा कि राधाकृष्णन का इस उच्च पद पर पहुंचना जनप्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दशार्ता है। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके विशाल अनुभव के कारण उपराष्ट्रपति का पद और अधिक सम्मान और गरिमा हासिल करेगा।
धनखड़ ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि राधाकृष्णन के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का कार्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा और लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने उन्हें सफल कार्यकाल और देश की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनके इस अप्रत्याशित कदम ने देश में नई उपराष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया को जन्म दिया। अब राधाकृष्णन की जीत से न केवल सत्ताधारी गठबंधन को मजबूती मिली है बल्कि देश को एक अनुभवी और सशक्त उपराष्ट्रपति भी मिल गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन क











