यूपी विधानसभा में 24 घंटे नॉनस्टॉप चर्चा, विकसित यूपी 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बहस
विधानसभा में चर्चा की शुरुआत संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने की जबकि विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा हो
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज नया इतिहास रचा जा रहा है। यहां नॉनस्टॉप 24 घंटे चर्चा शुरू हो चुकी है। आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर यह चर्चा कल दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस दौरान विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगी। विधानसभा में चर्चा की शुरुआत संसदी कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने की। विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिये हैं कि वो अपने विभागों की पिछले 8 साल की उपलब्धियों का रिकॉर्ड जनता के सामने रखें। वहीं विधानसभा के नॉनस्टॉप सेशन पर विपक्ष ने सवाल उठाया है। विपक्ष का कहना है कि इसकी जरूरत क्या हैमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे जनता जनार्दन का समर्पण भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। उन्होंने जलशक्ति विभाग की योजनाओं और भविष्य में किए जानेवाले कार्य का उल्लेख किया।ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सड़कों का बुरा हाल था, कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, बिजली की हालत क्या थी, ये भी सब जानते हैं लेकिन मौजूदा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक ने विकसित यूपी विजन 2047 की बात रखी। उन्होंने विस्तार से बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यूपी सरकार 2047 तक क्या-क्या करने जा रही है।
सपा नेता शिवपाल यादव कहा नई शिक्षा नीति ने सबकुछ चौपट कर दिया है। कहीं क्लास नहीं लगती है। विजन पांच साल का होना चाहिए लेकिन आपने 22 साल आगे का विजन रखा है। यह वोट बैंक के लिए लॉलीपॉप है। भविष्य की बातें बाद में होंगी पहले अतीत का हिसाब होना चाहिए था। 2022 में बीजेपी ने क्या-क्या वादा किया था? क्या वो वादे पूरे हुए? 22 साल बाद 2047 में ये कैसे वादा पूरा करेंगे?
सुरेश खन्ना ने कहा- प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। सरकार सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य है।
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने विकसित यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर तंज कसा है। बीजेपी सरकार को विजन डॉक्यूमेंट नहीं रीजन डॉक्यूमेंट निकालना चाहिए।
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विकसित यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम जो भी उपलब्धियां देख रहे हैं उसके पीछे गहरा चिंतन और मनन होता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विकसित यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा से पहले बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर हिसाब मांगना शुरू कर दिया। इससे सदन में हंगामा शुरू हो गया। उधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस चर्चा से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “महत्वपूर्ण विषय यह है कि भविष्य के लिए सोचकर दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जानी चाहिए। कभी-कभी शॉर्ट टर्म योजनाएं बनाई जाती हैं जिसका तत्कालिक लाभ तो होता है लेकिन उसका दीर्घकालीन लाभ नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने हमारे देश के आजादी के 100 वर्षों के पश्चात 2047 में भारत कैसा होगा,उसका एक विज़न दिया है और उसके ऊपर काम करना शूरू किया… हर राज्य ने भी 2047 तक अपना विजन बनाया है… इस विज़न को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री और सरकार ने यह निर्णय लिया है कि विधानसभा में 24 घंटे अनवरत चर्चा करवाई जाएगी। विधानसभा के सदस्यों के द्वारा अपना विज़न रखा जाएगा और सुझाव दिए जाएंगे… सरकार ने ये निर्णय लिया है कि जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लिया जाए और उसके बाद 2047 का फाइनल विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए











