ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी की लिफ्ट में ही दे दनादन, लोगों के बीच हिंसक झड़प, खूब चले लात घूंसे

56
Share

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी की लिफ्ट में ही दे दनादन, लोगों के बीच हिंसक झड़प, खूब चले लात घूंसे
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी की लिफ्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आधे दर्जन के करीब लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत्त लोग आपस में भिड़ गए थे। देखें वीडियो…
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी की एक लिफ्ट में करीब आधे दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले, मारपीट की इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसाइटी की लिफ्ट के भीतर शराब के नशे में धुत आधा दर्जन से ज्‍यादा लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। लोगों के बीच इस हिंसक झड़प में कई लोगों को चोट लगी और सोसाइटी की लिफ्ट युद्ध के अखाड़े में तब्दील हो गई।
बताया जा रहा है कि लिफ्ट में घुस रहे कुछ लोग नशे में धुत्त थे और इसी वजह से विवाद हुआ और खूनी जंग शुरू हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होते ही नोएडा पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच की जा रही है। सूरजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। हालांकि, अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट का कारण क्या था और विवाद किस बात पर शुरू हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की पूरी जांच की जा रही है, शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा और कानूनसम्‍मत कार्रवाई की जाएगी।