अयोध्या धाम में संत रविदास मंदिर का लोकार्पण, ₹115 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण और सत्संग भवन का निर्माण

177
Share

अयोध्या संवाददाता। श्री अयोध्या धाम में आज एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने श्रद्धालु, जब पूज्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति में प्राचीन संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सत्संग भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस परियोजना पर कुल ₹115 लाख की लागत आई है।

कार्यक्रम में उपस्थित संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने इसे धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता का संगम बताया। लोकार्पण के उपरांत भक्तों ने मंदिर परिसर में आयोजित सत्संग एवं भजन कार्यक्रम में भाग लिया।

संत रविदास जी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास

उल्लेखनीय है कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, सेवा और आध्यात्मिकता के माध्यम से एक नई चेतना का संचार किया था। अब यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल रहेगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए संत रविदास जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने का केंद्र भी बनेगा।

‘नए भारत’ की परिकल्पना में जुटा हर नागरिक

कार्यक्रम में वक्ताओं ने ‘नए भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए संतों की प्रेरणा और समाज के सहयोग को आवश्यक बताया। यह कार्य इस बात का प्रतीक है कि विकास की धारा अब धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक भी पहुंच रही है।

भक्तों में उत्साह, प्रशासन ने की बेहतर व्यवस्था

लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में की गई नई व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर परिसर को फूलों और दीपों से सजाया गया था।