लखनऊ में 10.5 लाख रुपये का सिंथेटिक पनीर बरामद,

85
Share

लखनऊ में 10.5 लाख रुपये का सिंथेटिक पनीर बरामद, गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ में 10.5 लाख रुपये का 1800 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया है। इस नकली पनीर को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया है।
भारत में पनीर का सेवन लोग बड़े शौक से करते हैं। कई लोग जो कि नॉनवेज खाना नहीं खाते वे पनीर को खाना पसंद करते हैं। इस कारण साहलग के सीजन में शादी और पार्टियों में पनीर की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। हालांकि, इस दौरान भारी मात्रा में नकली पनीर भी बेचा जाता है। नकली पनीर की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पकड़ी गई है। इस खेप को प्रशासन ने जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया है।सोमवार को राजधानी लखनऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर लखनऊ के फूड सिक्योरिटी विभाग ने भारी मात्रा में मथुरा से लाकर राजधानी लखनऊ में खपाए जाने वाला सिंथेटिक पनीर बरामद किया है। जांच में सैंपल फेल होने के बाद करीब 1800 किलो पनीर जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख 50 हज़ार रूपए है, को कब्ज़े में लेकर गड्ढा खोद के उसमें नष्ट किया गया है।प्रशासन की ओर से उन गाड़ियों को जिसमे पनीर लाया गया था, उन्हें सीज किया गया है। इसके साथ ही संबंधित पनीर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नकली पनीर के खिलाफ इस कार्रवाई को फूड सिक्योरिटी विभाग के सीनियर अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है।