मैनपुरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

63
Share

मैनपुरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माफिया अनुपम दुबे की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस अवैध संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 37 लाख 20500 रुपये है।
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है। ऐसे में अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के हर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। जिले में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्की की कार्रवाई की है। थाना बेवर पुलिस टीम ने माफिया अनुपम दुबे निवासी मोहल्ला कसरट्टा (फर्रुखाबाद) की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। अनुपम दुबे की अचल सम्पत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई की है। इस जमीन की अनुमानित बाजारु कीमत 02 करोड़ 37 लाख 20500 रुपये है।
दरअसल, शासन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा पारित कुर्की आदेश के तहत कार्रवाई की है। इसके तहत अनुपम दुबे द्वारा अर्जित अचल सम्पत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस जमीन की अनुमानित बाजारु कीमत 02 करोड़ 37 लाख 20500 रुपये है। यह संपत्ति अनुपम दुबे द्वारा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित कर क्रय की गई थी। बता दें कि अनुपम दुबे के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज है।