अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जा रहा था IPS अधिकारी, तभी हो गई उसकी मौत, सामने आई वजह
आईपीएस अधिकारी के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सदमे में हैं। वे इस दुखद घटना से उबर नहीं पा रहे हैं। IPS अधिकारी के रूप में मृतक हर्ष बर्धन की ये पहली सरकारी नौकरी थी।
कर्नाटक के हासन जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जाते समय एक आईपीएस अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हर्ष बर्धन जो कि 26 साल के थे। वह कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी चुने गए थे। वह मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।टायर फटा और पेड़ से टकरा गई गाड़ी पुलिस ने कहा कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई, जब हासन तालुक के किट्टाने के पास पुलिस वाहन का टायर फट गया। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और एक पेड़ से टकरा गया।
पुलिस के अनुसार, होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हर्ष बर्धन हासन जा रहे थे। पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि हर्ष बर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं हैं।एक महीने पहले ही पूरी की IPS की ट्रेनिंग
पुलिस ने कहा कि आईपीएस अधिकारी ने हाल ही में मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी में एक महीने पहले IPS की ट्रेनिंग पूरी की थी। ये उनकी पहली नौकरी थी। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल की थी। पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।
