Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। सुल्तानपुर की रूक्क/रूरु्र कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। यह मानहानि मामला गृह मंत्री अमित शाह के ऊपर की गई एक विवादित टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। 2018 के कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया था।
उन्होंने कहा था कि बीजेपी कहती जरूर है कि वो स्वच्छ राजनीति करती है, उसमें पूरी आस्था रखती है, लेकिन पार्टी का अध्यक्ष खुद हत्या के एक मामले में आरोपी है। अब समझने वाली बात यह है कि जिस समय राहुल ने यह बयान दिया था, तब अमित शाह ही बीजेपी के अध्यक्ष थे। उसी केस में उनके खिलाफ मानहानि का केस हुआ और अब उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है। राहुल के खिलाफ याचिका दायर करने का काम बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *