Share

चेन्नई : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्लाकुरिचि के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने इसकी पुष्टि की है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की। इस मामले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से जब्त की गयी करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक ह्यमेथनॉलह्ण मौजूद था।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ह्यकल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, ह्यअगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा।
राज्यपाल की ओर से तमिलनाडु राजभवन ने एक पोस्ट शेयर कर कहा, ह्यमुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि जहरीली शराब पीने से कल्लाकुरिची में कई लोगों की जान चली गई। कई अन्य गंभीर हालत में हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *