Share

गुना । नेशनल हाईवे-46 पर चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में सोमवार सुबह होटल ताज के सामने एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गई। इस हादसे में पति-पत्नी और पड़ौसी की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी उप्र के ललितपुर के निवासी हैं और उज्जैन महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र अशर्फीलाल श्रीवास्तव उम्र 65 वर्ष निवासी गदयाना थाना तालाब पुरा घंटाघर के पास ललितपुर पत्नी विनीता श्रीवास्तव और बेटे अभिषेक उम्र 38 साल के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए गए थे। उनके साथ पड़ौसी मनोज पुत्र गौरीशंकर पांडे भी उज्जैन गए थे। दर्शन करने के बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। सोमवार तड़के उनकी कार नेशनल हाईवे-46 पर चांचौड़ा बीनागंज क्षेत्र में पहुंची, तभी ताज होटल के सामने अनियंत्रित होकर खंती में उतरकर पलट गई। इस हादसे में अशोक श्रीवास्तव, उनकी पत्नी विनीता और पड़ौसी मनोज पांडे की मौत की मौत हो गई। जबकि कार चला रहे अशोक श्रीवास्तव का बेटा अभिषेक एयरबैग खुलने से घायल हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण कार चला रहे बेटे अभिषेक को नींद का झोंका आ गया था, जिससे कार अनियंत्रित हो गई थी। मृतकों और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *