Share

Chunav Result से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी? पीएम मोदी के बाद कल नड्डा के घर होगी अहम बैठक
एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि एनडीए इस बार फिर से सत्ता में आ सकती है। चुनाव रिजल्ट चार जून को घोषित होंगे। इससे पहले पीएम मोदी के आवास पर भाजपा की अहम बैठक हुई और कल जेपी नड्डा के घर पर बैठक होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हुई और एक जून को खत्म हुई। इस बार लोकसभा के चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए हैं जिसमें आखिरी चरण का मतदान शनिवार को समाप्त हुआ है। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं जिसमें भाजपा नीत एनडीए फिर से जीत हासिल कर सकती है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वोटिंग खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के बाद रविवार को पीएम आवास पर भाजपा की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही बीएल संतोष भी मौजूद रहे।
इस बैठक के बाद कल यानी तीन जून को सुबह 11.30 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पार्टी की अहम बैठक होगी। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह शामिल होंगे। बैठक में 4 जून को लेकर रणनीति बनेगी।
देश भर में हीटवेव की वजह से देश में बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। हीटवेव की वजह से कई लोगों की जान भी चली गई है। मैदानों में ही नहीं, पहाड़इलाकों में भी भीषण गर्मी देखी जा रही है। दूसरी तरफ पानी की समस्या से भी लोग परेशान हैं। ऐसे में हीटवेव की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने छुट्टी वाले दिन यानी की रविवार को भी एक समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने इसे लेकर कई दिशा निर्देश दिए।प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर पहले ही कह दिया था कि वे 100 दिन का एजेंडा तय कर चुके हैं।एग्जिट पोल के नतीजे से भाजपा उत्साहित है और पीएम मोदी भी अपने पहले से तय किए गए एजेंडे को पूरा करने के लिए आज से ही काम शुरू दिया है। सूत्रों के अनुसार, पहले 100 से अधिक इस एजेंडे को लागू करने के लिए कम से कम 10 समूह बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व एक समन्वयक के रूप में सचिव स्तर का अधिकारी करेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *