Share

बिलासपुर । केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सेे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की गूंज है। हर कोई विकास के नाम पर उनके साथ खड़ा है।
अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के मेहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा सहित 12 पंचायतों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और जनता से वोट देने की अपील की।
इस दौरान अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों में मतदाताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपार समर्थन दिया। हर ओर केवल उन्हीं के नाम की गूंज है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गऱीबी रेखा से बाहर लाने में कामयाब रही है। महंगाई पर लगाम लगाया गया और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए।
अनुराग ठाकुर ने यूपीए सरकार के 60 वर्षों के शासनकाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना करते हुए लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की भरपूर मदद की। इस मौके पर बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
00

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *