Share

गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला
लोकसभा चुनावों से पहले एक महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद रवि किशन चर्चा में हैं। वह गोरखपुर से सांसद हैं और इस बार भी बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
गोरखपुर: लोकसभा चुनावों से पहले गोरखपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रवि किशन विवादों में हैं। दरअसल एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद रवि किशन की पत्नी ने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई है।
रवि किशन की पत्नी उनके बचाव में उतरी हैं। खबर है कि रवि किशन पर आरोप लगाने की साजिश में सपा नेता का हाथ है। रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है। रवि किशन की पत्नी ने पुलिस से ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है।
प्रीति शुक्ला ने कहा कि 1 साल पहले भी इस महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत मुंबई पुलिस से की थी। चुनाव के समय महिला से आरोप लगवाकर चुनाव लड़ रहे रवि किशन की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है।
इस मामले में कहा जा रहा है कि सपा पदाधिकारी विवेक व एक यूट्यूबर खुर्शीद खान साजिश के मुख्य कर्ताधर्ता हैं। आरोप लगाने वाली महिला अपर्णा सोनी के पति, बेटी और बेटा भी इस मामले में आरोपी हैं। अपर्णा 35 साल से शादीशुदा हैं।
दरअसल महाराष्ट्र निवासी अपर्णा सोनी नाम की महिला ने रवि किशन पर आरोप लगाते हुए उन्हें अपना पति बताया था। महिला ने कहा था कि उसकी और रवि किशन की शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। बीते एक साल से रवि उसके संपर्क में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। महिला ने कहा था कि वो चाहती है कि रवि उसको अपनाएं और बेटी को पिता के रूप में अपना नाम दें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *