Share

लोकसभा चुनाव 2024: सपा नेता अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि बीजेपी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुख्तार अंसारी की मौत के बारे में अखिलेश यादव के बयानों और विदेश में कुछ लोगों की हत्या में भारत की संलिप्तता के निराधार दावों को लेकर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, संजय मयूख और ओम पाठक सहित पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई और उन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि यादव दावा कर रहे हैं कि अंसारी की जेल में जहर देने से मौत हुई। उन्होंने कहा, ‘वह बिना किसी सबूत के ऐसे बयान दे रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार को भांपने के बाद उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।’
बीजेपी नेता ने अन्य देशों में कुछ लोगों की हत्या में भारत की संलिप्तता के बारे में निराधार आरोप लगाकर देश का अपमान करने के लिए भी यादव की आलोचना की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *