Share

लोकसभा चुनाव 2024: BJP के ‘400 पार’ वाले नारे पर सामने आया कन्हैया कुमार का बयान, कही ये बात
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिए गए बीजेपी के नारे पर सवाल उठाए और कहा कि अगर बीजेपी को इतना ही विश्वास है तो वह ऐसे नेताओं को क्यों शामिल कर रही है, जो कांग्रेस में रहते हुए भी नहीं जीत सके।
लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के नारे ‘400 पार’ पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का बयान सामने आया है। कन्हैया ने कहा, ‘इस तरह के दावे वास्तविकता को बदलने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास हैं और सत्तारूढ़ दल के हार के डर को दर्शाते हैं।’ उन्होंने बीजेपी के नारे को धारणा प्रबंधन बताया। कन्हैया ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 का आंकड़ा पार करने को लेकर भाजपा के विश्वास पर सवाल उठाया और पूछा कि अगर ऐसा है तो वह ऐसे नेताओं को क्यों शामिल कर रही है जो कांग्रेस में रहते हुए चुनाव नहीं जीत सके और दगे हुए कारतूस हैं।
कन्हैया ने स्वीकार किया कि ये सत्ता में रहने वाले पुराने दलों की विफलता थी, जिसकी वजह से लोग बीजेपी के अतिवाद की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने कहा कि स्थिति में बदलाव केवल समय की बात है। कन्हैया ने ये भी कहा कि भारत का समाज प्रेम और समानता पर आधारित है और सह-अस्तित्व और सहिष्णुता पर आधारित है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *