Share

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानिए किसे मिला टिकट, किसका पत्ता कटा ?
कांग्रेस ने आज उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में गोवा, मध्य प्रदेश और दादर नगर हवेली के उम्मीदवार का नाम शामिल है।
कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। साथ ही मध्य प्रदेश के मुरैना, खंडवा और ग्वालियर और दादर एवं नगर हवेली (एसटी) के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को पार्टी ने इस बार उम्मीदवारों की लिस्ट से हटा दिया है।मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्पाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खांडवा से नरेंद्र पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं नॉर्थ गोवा सीट से रमाकांत खलप और साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दादारा एंड नगर हवेली (एसटी) से अजीत रामजीभाई माहला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस के भीतर चली भारी कशमकश के बाद तीन उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए। ये तीनों उम्मीदवार पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से 28 सीटें कांग्रेस के खाते में है। एक सीट आपसी समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को गई है।कांग्रेस ने अब सभी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। तीन सीटों के लिए काफी खींचतान चल रही थी और उम्मीदवारों का फैसला नहीं हो पा रहा था।आखिरकार शनिवार को शेष तीनों उम्मीदवारों के नाम का फैसला हो गया। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का खजुराहो संसदीय क्षेत्र से नामांकन निरस्त हो गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *