Share

यूपी: हरदोई में दिल दहला देने वाली घटना, तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्चों को रौंदा, सामने आया
यूपी के हरदोई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला और बच्चों को रौंद दिया। महिला और बच्चों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।
हरदोई: यूपी के हरदोई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्चों को रौंद दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। ये घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है। महिला और बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में फर्दापुर गांव का है। एक महिला अपने बेटे और भतीजे के साथ खेत से वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार महिला और बच्चों को रौंदते हुए दिखाई दे रही है। एक्सीडेंट के बाद महिला और बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।महिला की पहचान फर्दापुर गांव की सावित्री के रूप में हुई है। उनके साथ 13 साल का बेटा रामजी और 8 साल का भतीजा अनुराग मौजूद था। तेज रफ्तार कार बिलग्राम की ओर से हरदोई की तरफ आ रही थी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हैं।
इस मामले में सीओ यातायात अंकित मिश्र ने बताया कि कोतवाली शहर के फर्दापुर में सड़क पार कर रहे तीन लोगों का गाड़ी द्वारा एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *