Share

खेलक्रिकेट टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी! साउथ अफ्रीका दौरे से पहले मैदान पर लौटा ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी! साउथ अफ्रीका दौरे से पहले मैदान पर लौटा ये खिलाड़ी
टीम इंडिया को 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम के एक स्टार खिलाड़ी ने मैदान पर वापसी कर ली है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका
10 दिसंबर से टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत होने जा रही है। सबसे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 3 वनडे मैच खेले जाएंगे और फिर 26 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चोट से जूझ रहा एक खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर लौट आया है।
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी
वर्ल्ड कप 2023 के बाद स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी हो रही थी। शमी टखने की समस्या के उपचार के लिए मुंबई में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक से सलाह भी ले रहे थे। लेकिन वह अब मैदान पर लौट आए हैं। मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने फार्महाउस पर नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा होगी। ऐसे में शमी गेंद से साथ साथ बल्ले से भी टीम के काम आ सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *