Share

माचिस की तीली देने से चौकीदार ने किया इनकार, आरोपी ने पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई में एक चौकीदार की हत्या केवल इस बात कर दी गई कि उसने किसी को माचिस की तीली देने से इनकार कर दिया। इतना करते ही आरोपी ने पत्थर उठाकर चौकीदार के सिर पर दे मारा और हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश में कभी 300 रूपये के लिए किसी की 100 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है तो कभी मामूली विवाद पर। देश के कई हिस्सों में सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद तथा कुत्ते को विवाद को लेकर भी विवाद देखने को मिली है, जब बहस से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच जाता है। कुछ ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के नवी मुंभई के सानपाड़ा में देखने को मिला है। यहां शुक्रवार तड़के एक चौकीदार की हत्या के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। दरअसल चौकीदार की गलती इतनी थी कि उसने माचिल की तीली देने से एक शख्स को इनकार कर दिया। इतना करना ही था कि उसकी हत्या कर दी गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *