Share

कांग्रेस ने किया फिलिस्तीन का समर्थन तो भड़के अनिल एंटनी, बोले- वोट के लिए आतंकियों का…
कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए कहा है कि वह बीते लंबे समय से फिलिस्तीनी लोगों के लिए उनकी जमीन और अधिकारों की पक्षधर है। समिति ने अपने बयान में कहा कि सभी को गर्व से जीने का अधिकार है।
कांग्रेस कार्यसमिति ने सोमवार को इजरायल की सेना और हमास के बीच सीजफायर की मांग की है। कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए कहा है कि वह बीते लंबे समय से फिलिस्तीनी लोगों के लिए उनकी जमीन और अधिकारों की पक्षधर है। समिति ने अपने बयान में कहा कि सभी को गर्व से जीने का अधिकार है। हालांकि, अब भाजपा कांग्रेस के इस बयान पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता अनिल एंटनी ने कांग्रेस पर वोटबैंक के लिए आतंकियों के समर्थन तक का आरोप लगा दिया है।
कांग्रेस द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव पास करने पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता अनिल एंटनी ने कहा कि भारत का सबसे महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार इजरायल धार्मिक विचारधारा से अंधे कट्टरपंथी इस्लामी बर्बर लोगों के एक समूह के कारण अपने अब तक के सबसे बड़े परीक्षणों में से एक से गुजर रहा है। ऐसे में राहुल गांधी ने यह स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि यह एक घृणित आतंकवादी कृत्य है। उन्होंने आतंकवाद को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। एंटनी ने कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए फिलिस्तीन के समर्थन का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने कहा है कि कार्यसमिति पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध और एक हजार से अधिक लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त करती है। कांग्रेस ने आगे कहा कि वह फिलिस्तीनी लोगों के जमीन, स्वशासन, और आत्म-सम्मान एवं गरिमा के साथ जीने के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है। प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि कांग्रेस कार्यसमिति तुरंत युद्धविराम और वर्तमान संघर्ष को जन्म देने वाले अपरिहार्य मुद्दों सहित सभी लंबित मुद्दो पर बातचीत शुरू करने का आह्वान करती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *