Share

कोझिकोड कोरोना के कहर को अभी लोग भूल नहीं पाए हैं कि अब निपाह वायरस पैर पसारने शुरू हो गया। इस कारण सावधानियां बरती जाने लगी हैं। केरल के केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद 3 और जिले कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाके और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

केरल सरकार ने केरल के 7 गांव के स्कूल और बैंक बंद करने का आदेश जारी किया है। यह एक ऐसा वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है, जिसे ज़ूनोटिक डिज़ीज़ कहा जाता है। ये चमगादड़ों और सुअर के जरिए इंसानों में फैल सकता है। आपको बता दें कि कोरोना का सबसे पहला केस केरल में ही आया था और वे भी जानवरों से फैलने वाली बीमारी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरोना वायरस की वैक्सीन एक साल में ही तैयार हो गई लेकिन निपाह वायरस की वैक्सीन और दवाई अब तक उपलब्ध नहीं है। यह ब्रेन और नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है। इस वायरस की वजह से इंसान बहुत जल्दी कोमा में जा सकता है। तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी इसके लक्षण होते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *