Share

इमरान खान को लेकर बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया
पाकिस्तान: पूर्व PM इमरान खान को लेकर बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें चुनाव आयोग ने 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इमरान खान तोशाखाना मामले में दोषी करार दिए गए थे। ये जानकारी पाक मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है।
बता दें कि इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद काफी कड़ी सुरक्षा वाली अटक जेल में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान को जिस कोठरी में रखा गया है, उसमें मक्खियों और खटमलों का आतंक है और उसका टॉयलेट भी खुले में है। इमरान की हालत पर अटॉर्नी जनरल नईम हैदर पंजोठा ने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) अध्यक्ष को पंजाब प्रांत में स्थित जेल में C-कैटेगरी की सुविधाएं दी गई हैं।
पंजोठा ने कहा है कि इमरान ने उन्हें बताया है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी वॉरंट नहीं दिखाया और पुलिस ने लाहौर में उनके घर में उनकी पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की थी।लाहौर में अपने घर से गिरफ्तार हुए थे इमरान
इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद की एक निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को लाहौर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को 3 साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। उन्हें अदालत द्वारा रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेजे जाने का निर्देश दिए जाने के बावजूद पंजाब प्रांत की अटक जेल में रखा गया है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *