Uttarakhand Weather: चार दिन तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

134
Share

देहरादून, अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार भारी बारिश हो की आशंका जताई जा रही है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है।

वहीं, आज देहरादून में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बौछार के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 व 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY