सोनेलाल पटेल की जयंती पर अमित शाह ने की अपना दल कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की अपील

114
Share

लखनऊ, अपना दल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करने आया हूं कि 2024 की लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है। यूपी में सपा बसपा की विघटनकारी नीतिओं से प्रदेश की जनता को छुटकारा दिलाने में अपना दल और बीजेपी के गठबंधन ने ही अहम भूमिका निभाई है। यह बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को अपना दल संस्थापक डॉ.सोने लाल पटेल की जयंती पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में कही। वह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डॉ. सोने लाल पटेल ने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और आदिवासियों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। इसके लिए वह कई बार जेल गये, यातनायें झेली,लेकिन गरीबों के लिए लड़ते रहे। आज उनकी बेटी अनुप्रिया पटेल भी लगातार समाज में पिछड़े लोगों के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा कई बार सत्ता में आये, लेकिन कभी भी पिछेड़े समाज के लोगों को प्रतिनिधत्व नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़े समाज के लोग प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। यह कार्य मोदी सरकार में हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोने लाल पटेल ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगा दिया। जिस सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर सोने लाल पटेल पूरे जीवन संघर्ष करते रहे। उन मुद्दों पर मोदी सरकार ने काम कर रही है। सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा उदाहरण है सबका साथ सबका विकास। मोदी सरकार में समाज के सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिला।

सीएम योगी ने कहा कि यह नया भारत है। गृहमंत्री के नेतृत्व में आज देश के अन्दर सुरक्षा का वातावरण है। वह साल 2014 के पहले नहीं था। साल 2014 के पहले नक्सलवाद जिस तरह फैला हुआ था, वह सभी जानते हैं, लेकिन आज नक्सलवाद महज तीन से चार जिलों तक ही सीमित होकर रह गया है। 2024 तक उसको भी नष्ट कर दिया जायेगा। नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की वास्तविक लड़ाई यानी की गरीब के जीवन में बदलाव लाने के कोशिश की जा रही है। सोने लाल पटेल ने जो सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरा हो रहा है।

LEAVE A REPLY