Share

चेक क्लोनिंग के जरिए करते थे फ्रॉड, प्रतापगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो चेक क्लोनिंग के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड करते थे। प्रतापगढ़ पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
चेक क्लोनिंग फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
यूपी की प्रतापगढ़ पुलिस ने बडे़ आर्थिक अपराध का खुलासा किया है। प्रतापगढ़ पुलिस ने चेक क्लोनिंग से फ्रॉड करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए पहले तो फेक अकाउंट खुलवाते थे औरफिर क्लोन चेक से लेन-देन करते थे। जानकारी के मुताबिक इस गिरोह ने 65 चेक की क्लोनिंग के जरिए अबतक बैंक से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चेक फ्रॉड अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक से क्लोनिंग को लेकर सख्ती दिखाई है।
BOB बैंक ने चेक से लेनदेन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके जरिए अब ग्राहक कंफर्मेशन के बगैर चेक से कोई दूसरा पैसे नहीं निकाल सकता है। चेक क्लोनिंग के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को एडीजी जोन प्रयागराज ने सम्मानित किया और डीजीपी ने पुलिस टीम की तारीफ की है। गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को जल्द ही डीजीपी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। बता दें कि एक ऐसा ही मिलता-जुलता मामला मुंबई के कुरार में देखने को मिला था।
यहां एक गिरोह द्वारा लोगों को बैंक एटीएम में ठगने का काम किया जा रहा था। बैंक एटीएम में लोगों को मदद का आश्वासन देकर लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 109 सीसीटीवी फुटेज को खंगाले इसके बाद चार बदमाशों की पहचान हो सकी। जबकि अन्य दो बदमाश घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब हो हए। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं जो अलग-अलग बैंकों के अलग-अलग ग्राहकों के हैं

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *