Share

पापुआ न्यू गिनी 22 मई,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिवसीय 3 देशों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले जापान में त्र-7 समिट में हिस्सा लिया। वहीं उसके बाद पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी रवाना हो गए। पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। वहीं अब फिजी ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी की लीडरशिप को देखते हुए फिजी ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजीÓ से सम्मानित किया है।
दूसरी ओर प्रशांत के द्वीप देश रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. व्हिप्स जूनियर ने पीएम मोदी को एबाकल अवॉर्ड से सम्मानित किया। दोनों नेताओं की यह बैठक फिपिक समिट से इतर हुई।
गौरतलब है कि रविवार को सबसे पहले पीएम मोदी एपीईसी हाउस पहुंचे, जहां पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने उनका स्वागत किया।
वहीं, पीएम मोदी की गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे से भी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-पापुआ न्यू गिनी संबंधों के बीच विकास साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में ‘थिरुक्कुरलÓ पुस्तक के टोक पिसिन अनुवाद का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन से इतर सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री मनश्शे सोगावारे के साथ शानदार मुलाकात की।
पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर समोआ के पीएम फियामे नाओमी माताफा के साथ चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि जापान से पापुआ न्यू गिनी तक बातचीत जारी है। सम्मेलन में कुक आइलैंड्स के पीएम मार्क ब्राउन को फिर से देखकर अच्छा लगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में पीआईएफ (पैसिफिक आइलैंड्स फोरम) के महासचिव हेनरी पुना से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उनकी आज किरिबाती गणराज्य के राष्ट्रपति तनेती मामाउ के साथ शानदार बातचीत हुई। पीएम ने कहा कि हमने अपने राष्ट्रों के बीच संबंधों को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्शल आइलैंड्स गणराज्य के मंत्री कितलांग कबुआ से मुलाकात की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *