Share

अयोध्या 26 मई (आरएनएस)। कोतवाली नगर अन्तर्गत अयोध्या – प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार सुबह हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से नीचे गिरे मजदूर को ट्रक ने रौंद दिया। जिसके चलते मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर साईं दाता कुटिया के निकट हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्राली ईट लाद कर मसौधा की ओर जा रही थी। ईटों से भरी ट्राली में ऊपर मजदूर बैठा था। बताया जाता है झटका लगा और वह हाइवे पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। मृतक मजदूर की शिनाख्त शिवकुमार निवासी कैंट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *